जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र में घर से करीब एक किलो वजनी सोने का बिस्किट चोरी होने के मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी गया सोने का बिस्किट भी बरामद कर लिया है।
शहर के मदन महल थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मकान से करीब एक किलो वजनी सोने का बिस्किट गायब हो गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और घर में काम करने वाली महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किया गया सोने का बिस्किट भी बरामद कर लिया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मकान मालिक ने मदन महल थाने पहुंचकर घर में रखा करीब एक किलो वजन का सोने का बिस्किट गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि सोने का बिस्किट घर में निर्धारित स्थान पर रखा हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद जब उसकी तलाश की गई तो वह वहां नहीं मिला। परिवार के सदस्यों ने घर में काफी खोजबीन की, लेकिन सोने का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।
शिकायत में घर में काम करने वाले कर्मचारियों पर संदेह जताया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली महिला कर्मचारी से पूछताछ की। जांच के दौरान महिला की भूमिका सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से करीब एक किलो वजनी सोने का बिस्किट भी बरामद कर लिया गया। फिलहाल बरामद सोने की वास्तविक शुद्धता और कैरेट का पता लगाने के लिए टंच कराया जा रहा है। इसके बाद ही सोने की सटीक बाजार कीमत निर्धारित हो सकेगी।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें