Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कौशल दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए आईटीआई के मेधावी प्रशिक्षणार्थी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Nov 2026, 02:42 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिंगरौली में कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विभिन्न व्यवसायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिंगरौली में कौशल दीक्षांत समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विभिन्न व्यवसायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वर्ष 2026 में आयोजित प्रशिक्षण परीक्षाओं में व्यवसायवार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोल रहे हैं। हुनरमंद युवा अपने कौशल के दम पर न केवल बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT