Urjanchal Tiger
रविवार, 15 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

इश्क का हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

Om Prakash Shah

Author | Updated: 15 Nov 2026, 07:13 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रेमी से शादी करने की जिद में करीब 18 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देने लगी। घटना निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव की है।

जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 18 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने परिजनों द्वारा उसकी मांग स्वीकार नहीं किए जाने पर टावर से नीचे कूदने की धमकी दे दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव की रहने वाली युवती का शीशगढ़ गांव के एक युवक से प्रेम संबंध है। युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के दूसरी जाति का होने के कारण उसके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। परिवार की असहमति से नाराज युवती रविवार सुबह करीब पांच बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकली और गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
टावर पर चढ़ने के बाद युवती ने प्रेमी से शादी कराने की मांग रखी और मांग पूरी नहीं होने पर नीचे कूदने की धमकी देने लगी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवती को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। सूचना मिलने पर निचलौल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों के साथ मिलकर युवती को काफी देर तक समझाया-बुझाया। घंटों की मशक्कत के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT