UPSC CAPF AC 2026 : 349 पदों पर भर्ती, 19 मार्च तक करें आवेदन – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

UPSC CAPF AC 2026 : 349 पदों पर भर्ती, 19 मार्च तक करें आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 26 Feb 2026, 03:26 PM IST | 1 min read
UPSC CAPF AC 2026 : 349 पदों पर भर्ती, 19 मार्च तक करें आवेदन
Share:
Advertisement

UPSC CAPF AC 2026 : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो युवा इस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, वे अब आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 तय की गई है।

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 349 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है।

पहले चेक करें पात्रता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

कुल 349 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के जरिए कुल 349 पद भरे जाएंगे। फोर्स के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

Advertisement

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) – 108 पद
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) – 106 पद
  • केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) – 70 पद
  • सशस्त्र सीमा बल (SSB) – 53 पद
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) – 12 पद

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस जमा करनी होगी।
  • भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
  • एससी, एसटी और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी।
  • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को PET और PST के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।
  • अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा।
  • सभी चरण पूरे होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर पूरा कर लें।

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

  • सबसे पहले upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Create Account पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर URN जनरेट करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल लें।
  1. इस बार उम्मीदवारों को लाइव फोटो अपलोड करनी होगी।
  2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन की जगह अब URN सिस्टम लागू किया गया है।
  3. यह URN लाइफ टाइम के लिए मान्य रहेगा।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT
Advertisement