Urjanchal Tiger
गुरुवार, 20 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

UP TET 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 08 Apr 2026, 07:52 PM IST | 1 min read
UP TET 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
Share:
Advertisement

UP TET 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा मौका है। लेकिन फॉर्म भरते समय सावधानी जरूरी है। छोटी सी गलती भी आवेदन को निरस्त कर सकती है।

यूपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू। 26 अप्रैल अंतिम तिथि। जानें योग्यता, फॉर्म भरने का तरीका और परीक्षा तिथि।

कौन कर सकता है आवेदन?

यूपी टीईटी दो स्तर पर आयोजित होती है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5)
  • जूनियर लेवल (कक्षा 6 से 8)

प्राइमरी लेवल

उम्मीदवार ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही D.El.Ed (BTC) या समकक्ष कोर्स किया हो। B.El.Ed या विशेष शिक्षा डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

जूनियर लेवल

उम्मीदवार के पास बैचलर या मास्टर डिग्री हो। साथ ही B.Ed या BTC होना जरूरी है। कुछ मामलों में 12वीं के साथ 4 साल का B.El.Ed भी मान्य है। अभ्यर्थी पूरी योग्यता की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी देख सकते हैं।

ऐसे भरें UP TET 2026 का फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • New Candidate पर क्लिक करें।
  • OTR ID जनरेट करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधार, 10वीं की मार्कशीट और फोटो तैयार रखें।
  • अपनी पर्सनल जानकारी भरें और वेरिफाई करें।
  • लाइव फोटो अपलोड करें।
  • पासवर्ड बनाएं और प्रोफाइल पूरा करें।
  • अब शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • OTR प्रोफाइल पूरा होने के बाद Apply Now पर क्लिक करें।
  • पेपर-1, पेपर-2 या दोनों चुनें।
  • फॉर्म प्रीव्यू देखें और फीस जमा करें।

ध्यान रखें, फाइनल सबमिट के बाद बदलाव नहीं होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी: 20 मार्च 2026
  • आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
  • अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
  • सुधार की तिथि: 1 मई 2026 तक
  • एग्जाम सिटी स्लिप: 22 जून 2026
  • एडमिट कार्ड: 30 जून 2026
  • परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

अभी से करें तैयारी

यूपी टीईटी परीक्षा जुलाई में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। जो उम्मीदवार सफल होंगे, उनके लिए शिक्षक बनने का रास्ता खुल जाएगा। इसलिए समय पर आवेदन करें। और तैयारी में जुट जाएं।

अधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

ADVERTISEMENT
Advertisement