Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

काल के गाल में समा रहे हैं सिंगरौली के लाल

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 08 Jul 2025, 11:10 PM IST | 1 min read
काल के गाल में समा रहे हैं सिंगरौली के लाल
Share:
Advertisement

सिंगरौली में दुर्घटनाओं सिलसिला जारी है, जो थमने का नाम ही नही ले रहा। आज फिर एक मां-बाप का चिराग, आँखों का तारा, बुढ़ापे का सहारा चला गया। आपको बता दें की विगत दिनों भी हादसा हुआ था जो अभी ठण्डा नही हुआ की अभी दूसरे हादसे की ख़बर सामने आ गई। आपको बता दें की सरई चमारी डोल में कैलाश बस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिसे सरई पुलिस ने पहुंचकर संभाला। यह पूरी घटना उस समय घटी जब झारा का 21 वर्षीय जिवेन्द्र जायसवाल पिता शिवबकश जायसवाल चमारी डोल स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा कर मुख्य सड़क पर निकला, तभी सीधी से आ रही कैलाश बस ने उसे कुचल दिया। इतना ही नही तेज रफ़्तार बस बाइक सहित युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटती रही, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

https://urjanchaltiger.in/no-entry-imposed-on-these-routes-of-singrauli/106811/

इस हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सरई पुलिस, तहसीलदार, देवसर एसडीओपी, एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम हटाया गया।

Advertisement