Urjanchal Tiger
रविवार, 1 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने किया कार्यमुक्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 01 Nov 2026, 06:01 PM IST | 0 min read
Share:

देवास। खातेगांव क्षेत्र के संदलपुर संकुल अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में पदस्थ अतिथि शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और किसी को बताने पर धमकाने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर खातेगांव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

शिक्षा के मंदिर में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खातेगांव क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में पदस्थ अतिथि शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने और घटना किसी को बताने पर धमकाने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए आरोपी को कार्यमुक्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, खातेगांव निवासी जब्बार खान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पीपल्यानानकार में अर्थशास्त्र विषय के अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था। आरोप है कि शनिवार को अस्पताल परिसर में उपचार के लिए पहुंची छात्रा के साथ उसने छेड़छाड़ की। बताया गया है कि आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़कर अभद्रता की और किसी को घटना बताने पर धमकाया। घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर खातेगांव थाने पहुंचे। थाना प्रभारी दिलीप पुरी के मुताबिक, छात्रा की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अतिथि शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ था।

Advertisement

ADVERTISEMENT