सिंगरौली। जिले के मोरवा में गुरुवार की रात्री तेज रफ्तार एंबुलेंस ने जमकर आतंक मचाया। एंबुलेंस चालक ने अपना पार्क के सामने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
जिले के मोरवा में गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार एंबुलेंस ने जमकर आतंक मचाया। एंबुलेंस चालक ने अपना पार्क के सामने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल मोरवा के धर्मेंद्र ज्वेलर्स के संचालक बताए जा रहे हैं, जो सब्जी लेकर घर जा रहे थे। हादसे के बाद भी एंबुलेंस चालक नहीं रुका और वैभव लॉज के सामने खड़े करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए एक्सिस बैंक की ओर भाग निकला। घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।




