सिंगरौली। नवानगर थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने दोनों बालकों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
नवानगर थाना क्षेत्र से लापता हुए दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। दोनों बालकों की सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवानगर थाना में अपराध क्रमांक 331/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों बालकों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की थी। लापता बालकों की पहचान आदित्य वर्मा (16 वर्ष), निवासी सेक्टर-6 निगाही तथा संकल्प द्विवेदी (16 वर्ष), निवासी सत्या कॉम्प्लेक्स निगाही के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार तलाश की। पुलिस की सक्रियता के चलते दोनों बालकों को वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें