Diljit Dosanjh Indore Concert । पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने तमाम विरोध और विवादों के बीच रविवार, 15 नवंबर को इंदौर में अपना लाइव कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh Indore Concert) किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें इंदौर आने और प्रस्तुति देने से रोकने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन वह अपने प्रशंसकों से किया वादा निभाने के लिए शहर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की गजल की पंक्तियां सुनाते हुए कहा, ‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’
महाकाल की धरती का जिक्र कर दर्शकों से किया संवाद
कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh Indore Concert) की शुरुआत में दिलजीत ने इंदौर को महाकाल की धरती बताते हुए दर्शकों से ‘जय श्री महाकाल’ के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि यह महाकाल की धरती है और यहां आने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
Also Read
उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भी वह डरे नहीं थे और आज भी नहीं डरते। उनके मुताबिक, प्रशंसकों के समर्थन ने उन्हें इंदौर तक पहुंचाया।
दिलजीत ने कहा कि उन्हें यहां आने से रोकने के कई प्रयास किए गए, लेकिन जब वह किसी से आने का वादा कर देते हैं तो पीछे नहीं हटते। तमाम पाबंदियों के बावजूद वह मंच पर मौजूद हैं।
राहत इंदौरी की गजल सुनाकर दिया जवाब
कार्यक्रम (Diljit Dosanjh Indore Concert) के दौरान दिलजीत ने कुछ गानों पर लगाई गई पाबंदियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते।’
इसके बाद उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध शायर और दिवंगत राहत इंदौरी की चर्चित गजल की पंक्तियां सुनाईं।
उन्होंने कहा
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, जान थोड़ी है… सबका खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’
राहत इंदौरी की इन पंक्तियों के जरिए दिलजीत ने अपने कार्यक्रम को लेकर हुए विरोध और प्रतिबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
INDORE
ROKO… TOKO… DHAMKAO..
WE DID IT 💪
Na Rukey Dosanjhanwala 😈
Na Uskey Fans 😈 https://t.co/R53au7vyyk
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) November 15, 2026
कॉन्सर्ट से पहले चार गानों को लेकर जारी हुआ था निर्देश
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट (Diljit Dosanjh Indore Concert) से पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से कार्यक्रम आयोजकों और आयोजन स्थल के प्रबंधन को चार गाने नहीं बजाने का निर्देश दिया गया था।
इन गानों में ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा’, ‘जीभ विचो अफीम’ और ‘जट्ट उठे फायर करदा’ शामिल थे। शिकायत में इन गानों के बोलों को शराब, नशे और हथियारों को बढ़ावा देने वाला बताते हुए बच्चों पर उनके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई थी।
इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 के आदेश का भी हवाला दिया गया था।
बम की धमकियों से भी चर्चा में रहा कॉन्सर्ट
इंदौर में कार्यक्रम से पहले कुछ निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को बम धमकी से संबंधित ईमेल मिलने की खबरें भी सामने आई थीं। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच और तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में धमकी वाले ईमेल प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत हुए थे। मामले में ईमेल भेजने वालों की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही थी।
इन तमाम घटनाक्रमों के बावजूद 15 नवंबर को दिलजीत का कॉन्सर्ट आयोजित हुआ और उन्होंने मंच से अपने प्रशंसकों को संबोधित किया।
अब अहमदाबाद में होगा अगला कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ का इंदौर कार्यक्रम उनके AURA India Tour 2026 का हिस्सा था। इंदौर के बाद उनके आगामी कार्यक्रमों में 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु, 5 दिसंबर को लखनऊ, 12 दिसंबर को चंडीगढ़ और 19 दिसंबर को कोलकाता शामिल हैं।(Diljit Dosanjh Indore Concert)



