सिंगरौली। NTPC शक्तिनगर हाइड्रो प्लांट के पास वार्ड क्रमांक 37 में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नहर किनारे स्थित एक खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया।
NTPC शक्तिनगर हाइड्रो प्लांट के पास वार्ड क्रमांक 37 में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नहर किनारे स्थित खेत में विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत लक्ष्मण पाठक के घर के समीप होने के कारण ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। लोगों को आशंका थी कि मगरमच्छ रिहायशी इलाके में प्रवेश कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने में सफलता हासिल की।
रेस्क्यू अभियान के दौरान ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। वन विभाग की तत्परता से संभावित खतरा टल गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद इलाके में मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर चर्चा बनी रही।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें