पन्ना। दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहंद्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैकरा में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी मकान के चारा भंडारण कक्ष में वयस्क मादा तेंदुआ आराम फरमाते हुए दिखाई दी। घर के अंदर तेंदुए की मौजूदगी देखकर मकान मालिक सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
दक्षिण पन्ना वनमंडल के मोहंद्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैकरा में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान के चारा भंडारण कक्ष में वयस्क मादा तेंदुआ आराम फरमाते हुए मिली। घर के भीतर तेंदुए को देखकर मकान मालिक और आसपास के ग्रामीणों के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। बताया जाता है कि ठंड से बचने के लिए मादा तेंदुआ घर के चारा भंडारण कक्ष में घुस गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
शुरुआत में तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए प्राकृतिक रूप से बाहर निकलने का अवसर दिया गया। इसके लिए मकान का गेट खोल दिया गया और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर कर दिया गया। हालांकि, कई घंटे बीत जाने के बाद भी तेंदुआ बाहर निकलने को तैयार नहीं हुआ। रात करीब 9 से 10 बजे तक इंतजार करने के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरे के माध्यम से उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम ने ट्रैंक्विलाइज करने की कार्रवाई की। दक्षिण पन्ना वनमंडल और पन्ना टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार रात करीब एक बजे मादा तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर गांव से बाहर निकाल दिया। कई घंटों तक चले चुनौतीपूर्ण अभियान के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें