पोलैंड। दुनिया में अनोखे कारनामे करने वालों की कमी नहीं है, लेकिन पोलैंड के स्टंट आर्टिस्ट स्टैनिस्लाव मादेज ने ऐसा खतरनाक कारनामा कर दिखाया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। उन्होंने पूरे शरीर में आग लगाकर जिपलाइन पर 173.3 मीटर (568 फीट) की दूरी तय कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
दुनिया में रोमांच और जोखिम भरे कारनामों के शौकीनों के बीच पोलैंड के स्टंट आर्टिस्ट स्टैनिस्लाव मादेज ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने पूरे शरीर में आग लगाकर जिपलाइन पर 173.3 मीटर (568 फीट 6.8 इंच) की दूरी तय कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह खतरनाक कारनामा उन्होंने पोलैंड के मैनुफैक्टुरा कॉम्प्लेक्स में 180 मीटर लंबी जिपलाइन पर किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वर्ष 2023 में ऑस्ट्रिया के स्टंट कलाकार जोसेफ टोडटलिंग द्वारा बनाए गए 61.45 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को दोगुने से भी अधिक अंतर से पीछे छोड़ दिया।
43 वर्षीय मादेज ने इस चुनौती के लिए करीब दो महीने तक तैयारी की। सुरक्षा के मद्देनजर विशेष सुरक्षात्मक कपड़े पहने और शरीर पर गर्मी से बचाव के लिए जेल लगाया। जिपलाइन के रास्ते में आग बुझाने के लिए हाई-प्रेशर फायर होज के साथ टीमें तैनात रहीं। स्टंट से एक दिन पहले पुतले पर आग बुझाने का अभ्यास भी किया गया। मादेज वर्ष 2005 से स्टंट परफॉर्मर के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि आग के साथ करतब दिखाना बेहद जोखिम भरा होता है, क्योंकि आग का व्यवहार कभी भी बदल सकता है। इस हैरतअंगेज कारनामे के जरिए उन्होंने रोमांच की दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें