सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के गांव साखन खुर्द में एक ही परिवार के साथ सांप के डसने की लगातार घटनाओं से दहशत का माहौल है। परिवार का दावा है कि पिछले करीब दो सप्ताह में 18 वर्षीय युवती अंशिका को चार बार सांप डस चुका है।
देवबंद क्षेत्र के गांव साखन खुर्द में सांप के डसने की लगातार घटनाओं ने एक परिवार की नींद उड़ा दी है। परिवार का दावा है कि घर में रहने वाले सांपों के जोड़े ने पिछले करीब दो सप्ताह में 18 वर्षीय युवती अंशिका को चार बार डस लिया। मंगलवार शाम युवती के पिता सोनू भी सांप के हमले का शिकार हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, सोनू अपने परिवार के साथ गांव में पक्के मकान में रहते हैं। उनके घर में भूसा रखने के लिए अलग कमरा बना हुआ है, जहां लंबे समय से सांपों के दो जोड़े रहने की बात कही जा रही है। परिजनों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को अंशिका पहली बार भूसे वाले कमरे में पहुंची थी, जहां सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद 6 नवंबर, 9 नवंबर और 14 नवंबर को भी उसे सांप ने काट लिया।
लगातार हो रही घटनाओं से परिवार पहले ही भयभीत था। मंगलवार शाम सोनू ने परेशान होकर एक सांप को मार दिया। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे सांप ने उनके माथे पर डस लिया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया।एक ही घर में बार-बार सांप के डसने की घटनाओं से परिवार दहशत में है। गांव में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें