मथुरा। नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा थाना जैंत क्षेत्र में निर्फाद हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां मध्य प्रदेश नंबर की स्विफ्ट कार (MP 30 ZJ 2690) और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है। इनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें