सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर मोबाइल और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
जिले के जियावन थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, उसका दूसरा साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम हर्राचंदेल निवासी गंगाशरण ने 1 नवंबर की रात करीब 3 बजे घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी घर से दो मोबाइल और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर भाग रहा था, तभी फरियादी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अरविंद कुशवाहा (20), निवासी कर्थुआ, थाना चितरंगी के रूप में हुई। विवेचना के दौरान आरोपी ने अपने साथी बब्बू बंसल उर्फ बाबूराम बंसल, निवासी नंदगांव, थाना नवानगर के साथ मिलकर बैढ़न से देवसर तक कुल 14 मोबाइल और 40 हजार रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 8 मोबाइल और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
Also Read
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय देवसर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार साथी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेशचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई।



