सीधी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुशील कुमार सिंह का कथित तौर पर ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुशील कुमार सिंह को सीधी से हटाकर रीवा मंडल कार्यालय अटैच कर दिया है।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के एक कर्मचारी पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुशील कुमार सिंह का कथित तौर पर ठेकेदार से नकदी लेते हुए सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी नोटों की गड्डी लेते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
मामला पाइपलाइन कार्य के भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि भुगतान संबंधी प्रक्रिया के दौरान कर्मचारी ने ठेकेदार से पैसे लिए। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद विभागीय महकमे में हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सुशील कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सीधी से हटाकर रीवा मंडल कार्यालय अटैच कर दिया है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें