Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

किश्त बकाया का डर दिखाकर ट्रेलर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया वाहन

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Oct 2026, 06:26 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Sonebhadra News।। सोनभद्र जिले में किश्त बकाया का भय दिखाकर ट्रेलर छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रेलर भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

हाईवे पर रोका ट्रेलर, चालक से मारपीट

मामले के अनुसार, आरोपियों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए ट्रेलर चालक को हाईवे पर रोका। उन्होंने किश्त बकाया होने का हवाला देकर चालक को जबरन वाहन से नीचे उतार दिया और ट्रेलर अपने कब्जे में ले लिया।
जब चालक ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाने की भी कोशिश की गई। इसके बाद आरोपी ट्रेलर को यार्ड ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी हिन्दुआरी पुलिया के पास भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेलर बरामद, केस दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ट्रेलर बरामद कर लिया है। मामले में थाना राबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 822/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों ने क्या बताया

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फाइनेंस कंपनी में सीजिंग का काम करते हैं और बकाया किश्त वाले वाहनों को कब्जे में लेते हैं। इसी प्रक्रिया के नाम पर उन्होंने ट्रेलर को जबरन कब्जे में लिया था। हालांकि, उनकी कार्रवाई पूरी तरह गैरकानूनी पाई गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • आशु सिंह, निवासी मगरहथा,पुन्नुगंज 
  • सूरज पाण्डेय, निवासी परसौना, रोबेर्त्सगंज 
  • संतोष सिंह, निवासी राबर्ट्सगंज

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में हिन्दुआरी चौकी इंचार्ज विनय सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886