सिंगरौली। जिले के खुटार–रजमिलान मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसे में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बल्कर और हाईवा के बीच हुई जोरदार भिड़ंत इतनी भीषण थी कि हाईवा चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
जिले के खुटार–रजमिलान मार्ग पर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार भारी वाहनों की भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रात करीब 2 बजे बल्कर और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हाईवा चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बलकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दिनेश पाल निवासी नौगाई के रूप में हुई है। वहीं, घायल बल्कर चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है।



