Urjanchal Tiger
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Singrauli News : आंगनबाड़ी भवन जर्जर, उचित मूल्य दुकानों व स्कूलों की जांच

सिंगरौली में एसडीएम सुरेश जाधव ने आंगनबाड़ी, राशन दुकानों और स्कूलों का निरीक्षण किया। जर्जर भवन पर कार्रवाई और सफाई के निर्देश।

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 22 Aug 2026, 06:44 AM IST | 1 min read
सिंगरौली एसडीएम का औचक निरीक्षण | आंगनबाड़ी जर्जर, राशन दुकान और स्कूलों की जांच
Share:
Advertisement

उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सिंगरौली सुरेश जाधव ने कार्यपालिक नायब तहसीलदार एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

आंगनबाड़ी भवन जर्जर, स्थानांतरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पड़ेनिया का भवन क्षतिग्रस्त पाया गया। इस पर एसडीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी बैढ़न (ग्रामीण) को केंद्र को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

राशन दुकानों का निरीक्षण, शिकायत नहीं

इसके बाद शासकीय उचित मूल्य दुकान गढ़हरा एवं परसौना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

  • गढ़हरा में 586 कार्डधारकों में से 370 को राशन वितरण
  • परसौना में 769 में से 448 हितग्राहियों को राशन वितरण

हितग्राहियों से जानकारी लेने पर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

स्कूलों में शिक्षक उपस्थित, साफ-सफाई के निर्देश

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजन के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए, लेकिन परिसर में गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।

वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़हरा में भी सभी शिक्षक उपस्थित मिले।

Advertisement

अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति में गड़बड़ी

निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थित शिक्षकों के हस्ताक्षर कॉलम खाली छोड़े गए थे और केवल अनुपस्थिति दर्ज की गई थी।
इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसी त्रुटि न करने के निर्देश दिए और रिकॉर्ड को नियमानुसार दुरुस्त कराया।

प्रशासन का सख्त संदेश

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि शासकीय संस्थानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं को नियमानुसार संचालित करना अनिवार्य है।

Advertisement

अपनी किराना दुकान को ONLINE STORE में बदलें!
वह भी FREE! • Demo के लिए WhatsApp करें
WhatsApp