सिंगरौली (मध्य प्रदेश) सिंगरौली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची की मौत हो गई, जब उसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना विंध्यनगर थाना क्षेत्र के तुलसी ढोटी, बघेल पेट्रोल पंप के पास हुई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह के समय सड़क पर अन्य बच्चों के साथ थी, तभी एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई।
Also Read
सिंगरौली : विन्ध्यनगर बघेल पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत !#सिंगरौली #mpnews pic.twitter.com/oE7xJJpIPV
— हिन्दी न्यूज़ (@UrjanchalTiger) September 6, 2026




