Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सशक्त नारी एवं आदिवासी गौरव सम्मलेन में सिंगरौली को मिला 503 करोड़ रुपए

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 04 Jul 2025, 11:31 PM IST | 0 min read
सशक्त नारी एवं आदिवासी गौरव सम्मलेन में सिंगरौली को मिला 503 करोड़ रुपए
Share:
Advertisement

सिंगरौली में सशक्त नारी एवं आदिवासी गौरव सम्मलेन का आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम सरई तहसील में हुआ। जिसके मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव थे। जिन्होंने सम्मेलन में सिंगरौली जिले को 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपए के 54 निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात दी।

सिंगरौली में होगा 503 करोड़ रुपए का निर्माण कार्य

सीएम ने 104 करोड़ 67 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 20 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 398 करोड़ 41 लाख 93 हजार रुपए की लागत के 34 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें सांदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल चकरिया के नवनिर्मित भवन, विद्युत सब स्टेशन हरफरी, संदीपनि हायर सेकण्डरी स्कूल भवन हिरवाह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, 8 सड़कों में डामरीकरण का कार्य, कालेज भवन बरगवां, लोक सेवा केन्द्र माड़ा और सरई तथा आयुष विंग के निर्माण कार्य किया जाना है।

सम्मेलन में एक साथ कई कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

डॉ. यादव ने 34 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर 11 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से किया जा रहा है। वहीं मेडिकल कालेज में 400 बिस्तर के अस्पताल भवन, एकल नलजल योजनाओं, नगर निगम सिंगरौली में सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र चितरंगी के 13, विधानसभा सिंगरौली के 25, विधानसभा देवसर के 15 तथा विधानसभा धौनी के एक निर्माण कार्य होगा।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement