सिंगरौली, 8 सितंबर 2026 ।। सिंगरौली में यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नो-एंट्री समय में चल रहे तीन भारी वाहनों पर ₹25,500 का चालान किया। यह कार्रवाई बंधौरा पावर प्लांट से बरगवां मार्ग पर की गई।
पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Also Read
इसी क्रम में 8 सितंबर 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में बंधौरा पावर प्लांट से बरगवां (गड़ेरिया कॉनवाय प्वाइंट) मार्ग पर वाहन चेकिंग की गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
चेकिंग के दौरान तीन भारी मालवाहक वाहन निर्धारित नो-एंट्री अवधि में प्रतिबंधित मार्ग पर चलते पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को रोका और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
बताया गया है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के लिए सुबह 7:00 से 10:00 बजे और शाम 5:00 से 9:00 बजे तक नो-एंट्री लागू रहती है। इसके बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे थे।
पुलिस ने तीनों वाहनों पर कुल ₹25,500 का चालान किया है। साथ ही वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय और मार्गों का पालन करें।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नो-एंट्री का उल्लंघन न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाता है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विनय सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी और आरक्षक जितेंद्र परमार शामिल रहे।





