सिंगरौली, 25 जून 2026। Singrauli के कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में Illegal Mineral Transport और अवैध खनिज उत्खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चैरसिया तथा खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा 24 एवं 25 जून 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।
Also Read
Illegal Mineral Transport: चार वाहन किए गए जब्त
जांच के दौरान बिना वैध Transit Pass (अभिवहन पास) के खनिजों का परिवहन करते पाए जाने पर कुल चार वाहनों को जब्त किया गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
जब्त किए गए वाहनों में शामिल हैं
- ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP 66 AJ 5508, जिसमें गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
- बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें रेत का परिवहन किया जा रहा था।
- एक अन्य बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसमें गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था।
- हाइवा क्रमांक MP 66 ZJ 6941, जिसमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस थानों में खड़े कराए गए जब्त वाहन
प्रशासन ने जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से
- पुलिस थाना विंध्यनगर
- पुलिस थाना मोरवा
- पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न
में खड़ा कराया है।
संबंधित वाहनों के विरुद्ध Mineral Rules के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि Illegal Mining और Illegal Mineral Transport के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
प्रशासन ने कहा है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।





