सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर से गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
चितरंगी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की।
Also Read
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकहर टोला धानपान निवासी रंगनाथ सिंह अपने घर की बाउंड्री के अंदर गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से गांजा के 8 हरे पौधे (कुल वजन 13.648 किलोग्राम) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2,00,720 आंकी गई है।
पुलिस ने आरोपी रंगनाथ सिंह (60 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8, 20(ए) में मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को विशेष NDPS न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस की कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिंह और एसडीओपी ललित बैरागी के निर्देशन में की गई।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, रमेश कोल, सतीश दीक्षित, संत कुमार प्रजापति, मुकेश पाण्डेय, परमेश्वर सोधिया, सुभाष कुमार, सुदर्शन चौहान और उमा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





