सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान देशी शराब, बीयर, महुआ लाहन और हाथभट्टी शराब बरामद कर 6 प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन में उपायुक्त आबकारी माधव सिंह भयड़िया एवं जिला आबकारी अधिकारी प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वृत्त देवसर अंतर्गत उज्जैनी और बेटहाड़ाड क्षेत्र के रेस्टोरेंट एवं ढाबों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
Also Read
कार्रवाई के दौरान संगीता साहू, कुंजलाल साहू, शिवचन्द्र जायसवाल, देवमणिया जायसवाल एवं प्रियंका साहू के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
छापेमारी में कुल
- 5.4 लीटर देशी मदिरा
- 17.15 लीटर बीयर
- 60 किलोग्राम महुआ लाहन
- 25 लीटर हाथभट्टी शराब
बरामद की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 19,000 रुपये बताया गया है।
आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अंबुज त्रिपाठी, अभिमन्यु पाठक, बहादुर सिंह, धीरू सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





