Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 27 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 24 Aug 2025, 06:42 PM IST | 1 min read
27 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले की सरई थाना पुलिस ने 24 अगस्त 2025 को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से भारी मात्रा में बीयर और देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से 27 पेटी शराब, कुल 246 लीटर 600 एम.एल. जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,32,600 आँकी गई। इसके अलावा परिवहन के लिए प्रयुक्त डस्टर कार क्रमांक UP-16 BC 3058 को भी जप्त किया गया जिसकी कीमत करीब ₹10 लाख आँकी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा, उनके नाम निम्नलिखित हैं –

  1. एशियन सिंह, पिता यदुवंत सिंह, उम्र 21 वर्ष, निवासी बैढ़न थाना, जिला सिंगरौली।

  2. मनीष कुमार पनिका, पिता स्व. गोरेलाल पनिका, उम्र 26 वर्ष, निवासी तियरा चौकी शासन थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली।

दोनों आरोपियों पर अपराध क्रमांक 0118/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

कार्यवाही का विवरण

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डस्टर कार में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सरई जितेन्द्र भदौरिया एवं चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक श्रीमती प्रियंका सिंह बघेल मौके पर पुलिस टीम के साथ रवाना हुए।

Advertisement

महुआगाव के पास पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तुरंत घेरा डालकर उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से 27 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब और कार दोनों को विधिवत जब्त किया। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा श्री राजेश सिंह चंदेल, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन और एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक प्रियंका सिंह बघेल के साथ कई पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। इनमें प्रमुख रूप से –

  • प्रधान आरक्षक 427 दीपक शिवहरे

  • आरक्षक 534 प्रवीण पांडे

  • आरक्षक 495 सत्येंद्र पांडे

  • आरक्षक 380 मोहित सिंह

  • आरक्षक 79 प्रभात दुबे

  • आरक्षक 642 नीरज सिंह (चौकी निगरी)

  • आरक्षक 08 प्रशांत केसरी (साइबर सेल)

  • प्रधान आरक्षक 459 ज्ञानेंद्र सिंह

  • महिला आरक्षक 238 कमल दुबे

  • आरक्षक 598 मंगलेश्वर सिंह

  • आरक्षक 520 रविराज सिंह

सभी की सक्रियता और तत्परता से ही यह बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886