Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विंध्यनगर : बेखौफ दबंगों ने दिनदहाड़े युवक को बेरहमी से पिटा।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 11 Nov 2025, 11:34 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बीच बाजार सरेआम युवक की डंडे से पिटाई ने एक बार फिर पुलिस की चौकसी पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

देखे वायरल वीडियो-

विंध्यनगर थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक में दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क किनारे बोलेरो सवार युवक ने बाइक सवार कृष्णा वमों को डंडे से बेरहमी से पीटा, जबकि मौके पर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही।

यह पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल फोन में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना स्थल से थाना महज कुछ ही दूरी पर स्थित है, फिर भी पुलिस का कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गया। बोलेरो चालक युवक ने वाहन से उतरकर डंडा निकाला और कृष्णा की पिटाई शुरू कर दी। घटना के बाद जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर विंध्यनगर पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर जाँच मे जुट गई है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886