Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली मे नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल पंप को बनाया निशाना, डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2025, 10:17 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटार स्थित पेट्रोल पंप में बीती शनिवार-रविवार की रात नकाबपोश युवकों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पेट्रोल पंप कार्यालय का ताला तोड़कर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए और फरार हो गए।

शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली क्षेत्र के खुटार स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात नकाबपोश युवकों के गिरोह ने ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिए और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में तीन से चार युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। सभी के चेहरे ढंके होने से पुलिस को पहचान में मुश्किल हो रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्रों में नकाबपोश गिरोह की तलाश तेज कर दी है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है,

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886