आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल। – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 02 May 2026, 03:10 PM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही सीएचपी क्षेत्र में आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो महीने पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई, जिससे उसकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

देखे वायरल वीडियो

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही सीएचपी क्षेत्र में आदिवासी युवक की पिटाई का मामला अब पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सवाल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि करीब दो महीने तक यह मामला दबा रहा और जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में सिक्योरिटी इंचार्ज एक युवक को हॉकी स्टिक से पीटता नजर आ रहा है। उक्त मामले मे अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है। लोगों का मानना है कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो शायद यह मामला भी फाइलों में दब जाता।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT