Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
80% OFF
Buy Now

कल से 30 अप्रैल तक नर्सरी से 5वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 23 Apr 2026, 02:31 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE, MPBSE) विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है।

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि तेज धूप और गर्मी के प्रभाव से बचाव किया जा सके।

जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यथावत रखा गया है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और नामांकन सहित अन्य शैक्षणिक कार्य करेंगे। इसके अलावा, पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगे। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश 24 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अत्यधिक गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement