सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र में एनटीपीसी पंप हाउस के पीछे शनिवार रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी पंप हाउस के पीछे शनिवार रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बलियरी निवासी मोहम्मद रहमान (28 वर्ष), पिता शाकिर मोहम्मद के रूप में हुई है। वह एनटीपीसी ऐश डाइक में फॉग ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद रहमान शनिवार को भी रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर गया था। लेकिन शाम के समय उसका शव एनटीपीसी पंप हाउस के पीछे सुनसान स्थान पर सड़क किनारे मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले को गंभीरता से उठाया और एनटीपीसी प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदार लोगों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
फिलहाल युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि ड्यूटी पर गया युवक आखिर किन परिस्थितियों में मौत का शिकार हुआ और उसका शव सुनसान स्थान पर कैसे पहुंचा?
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें