Urjanchal Tiger
शनिवार, 28 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शिक्षा के मंदिर में मारपीट का अखाड़ा, मोबाइल गेम के विवाद में दो छात्र लहूलुहान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 28 Nov 2026, 05:49 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूल परिसर में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मोबाइल गेम खेलने के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि करीब आधा दर्जन छात्रों ने मिलकर कक्षा 11वीं के दो छात्रों के साथ मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है।

स्कूल में पढ़ाई और अनुशासन की जगह मोबाइल गेम को लेकर शुरू हुआ विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरगोड़ा में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कक्षा 11वीं के दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ छात्र स्कूल परिसर में मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि एक गुट के करीब आधा दर्जन छात्रों ने दो छात्रों को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
स्कूल परिसर में छात्रों के बीच इस तरह की हिंसक घटना ने अनुशासन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर स्कूल परिसर में विवाद इतना कैसे बढ़ गया कि दो छात्रों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT