Bigg Boss 20 Elimination Update: बिग बॉस 20 का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, घर के अंदर मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। शो के 12वें हफ्ते के एलिमिनेशन के लिए छह कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। इनमें स्काउट ओपी, माही विज, गुल्लू, अमरपाली दुबे, कनिका मान और लव गिल का नाम शामिल है। वहीं, शो में डबल एविक्शन होने की चर्चाओं ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Bigg Boss 20: ये 6 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए छह सदस्य नॉमिनेशन में हैं:
Also Read
- स्काउट ओपी
- माही विज
- गुल्लू
- अमरपाली दुबे
- कनिका मान
- लव गिल
अब इन सभी कंटेस्टेंट की किस्मत दर्शकों के वोट और शो के एलिमिनेशन फैसले पर निर्भर करेगी। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि किसका सफर बिग बॉस के घर में जारी रहता है और किसे शो से बाहर होना पड़ता है।
क्या 12वें हफ्ते में होगा डबल एविक्शन?
बिग बॉस 20 के घर में इस हफ्ते डबल एविक्शन होने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि बिग बॉस 20 के ग्रैंड फिनाले में अब करीब चार हफ्ते बाकी हैं और घर में 10 कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। ऐसे में टॉप 5 फाइनलिस्ट तय करने के लिए आने वाले हफ्तों में दो से तीन एलिमिनेशन हो सकते हैं।
अगर इस हफ्ते सिंगल एविक्शन होता है, तो रिपोर्ट के मुताबिक माही विज के बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, डबल एविक्शन की स्थिति में गुल्लू या अमरपाली दुबे में से किसी एक का सफर भी खत्म हो सकता है।
सलमान खान किसे दिखाएंगे से बाहर का रास्ता?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस हफ्ते सलमान खान किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। क्या माही विज का सफर खत्म होगा या डबल एविक्शन के चलते किसी दूसरे सदस्य को भी शो छोड़ना पड़ेगा?
फिलहाल, दर्शकों को वीकेंड एपिसोड और आधिकारिक एलिमिनेशन अपडेट का इंतजार है। बिग बॉस 20 के फिनाले में अब कुछ ही हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में हर एविक्शन प्रतियोगियों के बीच मुकाबले को और कठिन बना सकता है।




