Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

श्री श्याम प्रेमी मंडल बैढ़न की बैठक संपन्न, 5 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव

Om Prakash Shah

Author | Updated: 25 Oct 2025, 01:48 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। “खाटू के श्याम का नाम ही सेवा का प्रण बन जाए” — इसी भावना के साथ शुक्रवार देर शाम होटल राजकमल, बैढ़न में श्रीश्याम प्रेमी मंडल की बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 5 नवंबर को रामलीला मैदान, बैढ़न में आयोजित होने वाले तृतीय वार्षिक श्रीश्याम जन्मोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

श्रीश्याम प्रेमी मंडल बैढ़न की बैठक शुक्रवार देर शाम स्थानीय होटल राजकमल में मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक मे रामलीला मैदान बैढ़न में आयोजित होने वाले तृतीय वार्षिक श्रीश्याम जन्मोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सभी श्याम प्रेमियों से श्रमदान कर कार्यक्रम को दिव्य व भव्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकि आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद पांडेय ने कहा कि आयोजन को लेकर प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, इसलिए सभी को दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। वहीं सत्यनारायण बंसल और डॉ. डी.के. मिश्रा ने युवाओं को जोश और उत्साह के साथ भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

युवाओं के प्रेरणास्रोत संजीव अग्रवाल ने कहा कि श्याम प्रेमियों की एकजुटता ही आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है।

मंडल के सचिव अंकुश अग्रवाल ने सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी और सभी से एकजुट होकर कार्य करने का अनुरोध किया।

Advertisement

युवाओं के प्रेरणास्रोत संजीव अग्रवाल ने कहा कि श्याम प्रेमियों की एकजुटता ही आयोजन की सबसे बड़ी शक्ति है।

मंडल के सचिव अंकुश अग्रवाल ने सदस्यों को उनके दायित्वों की जानकारी दी और सभी से एकजुट होकर कार्य करने का अनुरोध किया।

मुख्य यजमान के चयन हेतु पारदर्शी लॉटरी प्रणाली अपनाई गई। वरिष्ठ सदस्य गोविंद पांडेय द्वारा निकाली गई पर्ची में श्री रामरतन अग्रवाल का नाम मुख्य यजमान के रूप में घोषित हुआ। इस घोषणा पर सभी उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान नए सदस्यों का माला, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर अजय अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अमरदीप भारुका, सुभाष चंद्र वैश, रमेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, भानु अग्रहरी, विनोद शाह, शिवेंद्र पांडे, अनुराग भरतिया, मनीष अग्रवाल, संतोष गोयल, चेतन लोहिया, गौरव केशरी, अमन गुप्ता, संदीप बंसल, मुकुंद गुप्ता, सुमित अग्रवाल, संजय गर्ग, सुरेश गर्ग, राकेश जैन, अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886