Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दुधीचूआ कोयला खदान में डोजर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 25 Oct 2025, 12:20 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले की दुधीचूआ कोयला खदान में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में कार्यरत सुपरवाइजर पुष्पेंद्र सिंह (निवासी सीधी) की भारी-भरकम डोजर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच ‘लेन वन’ क्षेत्र में हुआ।

जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र सिंह गजराज माइंस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे और ओवरबर्डन सेक्शन की निगरानी का कार्य देख रहे थे। शुक्रवार रात नाइट शिफ्ट के दौरान वे खदान के अंदर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आती एक डोजर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच मे जुट गई।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886