Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शहीदों के सम्मान में झुका सिंगरौली — श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Oct 2025, 06:31 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। सेवा, सुरक्षा और समर्पण के प्रतीक अमर पुलिस शहीदों की याद में मंगलवार 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस शहीद स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के नामों के वाचन से हुआ। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया तथा सलामी दी।

कर्तव्य पथ पर प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों की याद में मंगलवार को सिंगरौली जिले ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण “शहीद अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के नामों के वाचन से हुई। इसके उपरांत उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया और सलामी दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। पुलिस परेड दल ने शहीदों को सलामी दी और दो मिनट का मौन रखकर अमर जवानों के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886