Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दीपावली पर सिंगरौली पुलिस ने लौटाईं खुशियाँ,लौटाए ₹68 लाख के गुम मोबाइल”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Oct 2025, 07:28 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। दीपावली के इस त्यौहार पर जब हर घर रोशनी से जगमगा रहा था, सिंगरौली पुलिस ने भी जनता के चेहरों पर मुस्कान की ज्योति जला दी। दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल (CEIR) के माध्यम से सिंगरौली पुलिस ने लगभग ₹68 लाख मूल्य के 288 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपकर लोगों की दीपावली को यादगार बना दिया।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर इस उल्लेखनीय सफलता को हासिल किया।

नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में सायबर सेल सिंगरौली और थाना/चौकी टीमों ने चार महीनों के भीतर मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। इनमें से 156 मोबाइल पहले वितरित किए जा चुके थे, जबकि शेष 132 मोबाइल दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सौंपे गए। वर्ष 2025 में अब तक सिंगरौली पुलिस कुल 616 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस सौंप चुकी है। बरामद मोबाइल मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों से ट्रेस किए गए।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886