सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत चुनैईया नदी के पास सोमवार को एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। इटमा निवासी 50 वर्षीय बबली साकेत अपने बेटे के जेल में बंद होने से नाराज होकर करीब 30 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गईं।
जिले के सरई थाना क्षेत्र के चुनैईया नदी के पास सोमवार को एक संवेदनशील घटना सामने आई। इटमा निवासी 50 वर्षीय बबली साकेत अपने बेटे के जेल में बंद होने से आहत होकर सुबह करीब 9 बजे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गईं। वह लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर घंटों बैठी रहीं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, महिला का बेटा तीन महीने पहले हत्या के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था और वर्तमान में जिला जेल पचौर में बंद है। इसी से क्षुब्ध होकर महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। महिला के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण संवाद में कठिनाई आ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक निजी कंपनी की हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई, जिसके माध्यम से महिला तक मोबाइल पहुंचाया गया। इसके बाद अधिकारियों और परिजनों ने उनसे लगातार बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद प्रेम सिंह भाटी ने महिला को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि 26 तारीख को उसके बेटे की अदालत में पेशी है और वह स्वयं साथ जाकर जमानत प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। आश्वासन मिलने के बाद महिला शांत हुईं और शाम करीब 5 बजे स्वयं ही सुरक्षित नीचे उतर आईं।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.





