Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अमरावती के धारणी में आश्रम स्कूल के 70 छात्र बीमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री का बयान आया सामने

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Jul 2026, 01:10 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Aक

होम

वीडियो

भारत

विदेश

मनोरंजन

Advertisement

खेल

पैसा

राशिफल

धर्म

गैलरी

एक्सप्लेनर

हेल्थ

Hindi News

महाराष्ट्र

अमरावती के धारणी में आश्रम स्कूल के 70 छात्र बीमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री का बयान आया सामने

अमरावती के धारणी में आश्रम स्कूल के 70 छात्र बीमार, महिला एवं बाल विकास मंत्री का बयान आया सामने

 Written By: Shakti Singh

@Shaktir31889595

 Published : Jul 26, 2026 06:40 pm IST,
 Updated : Jul 26, 2026 06:40 pm IST

70 बच्चों के बीमार होने के बाद भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सांसद बलवंत वानखड़े ने अस्पताल पहुंचकर छात्रों का हाल जाना। कुछ छात्रों ने अधपका और घटिया भोजन मिलने की भी शिकायत की।

बीमार बच्चों से मिले सांसद बलवंत वानखड़े
Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के अमरावती में एक आदिवासी आश्रम स्कूल के करीब 60 से 70 छात्रों के बीमार होने से हड़कंप मच गया। मामला धारणी तहसील का है। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार शाम भोजन करने के बाद छात्रों को फूड पॉइजनिंग हुई। भोजन के कुछ समय बाद कई छात्रों को चक्कर आने, उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। स्थिति गंभीर होते ही आश्रम स्कूल के कर्मचारियों ने सभी छात्रों को तत्काल धारणी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

रविवार सुबह अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े ने उपजिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती छात्रों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें अक्सर अधपका और घटिया भोजन परोसा जाता है, जिससे भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे अमरावती जिले के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस घटना पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रभावित 60 से 70 छात्रों का शनिवार रात से ही उपचार जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, वह छात्रों से मिलने नहीं पहुंची। इस पर विपक्षी नेता सवाल खड़े कर रहे हैं।

मंत्री के जिले में मौजूद होने के बावजूद अस्पताल जाकर छात्रों से मुलाकात नहीं करने को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि ऐसी संवेदनशील घटना में मंत्री को स्वयं अस्पताल पहुंचकर छात्रों और उनके परिजनों का हौसला बढ़ाना चाहिए था। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा, “कल रात को घटना हुई है। उस बारे में मुझे जानकारी मिली। आदिवासी आश्रमशाला में यह घटना घटी है, लेकिन अभी सारे बच्चे स्टेबल हैं। उनका जो सेंट्रल किचन है, वहां से वो फूड गया था। ऐसी मुझे प्राथमिक जानकारी मिली है, लेकिन मैंने उनको सूचना दी है कि संबंधित जो विभाग है, आदिवासी विभाग के मंत्री के साथ मैं खुद बात करूंगी और मैंने लोकल एडमिनिस्ट्रेटर को भी सूचना दी है। वो भी बात करके जिलाधिकारी भी बात करके सेंट्रल किचन से कौन सा फूड लाया गया था, उस बारे में जांच हो और ये जो 60 या 70 बच्चे हैं, अभी वो स्टेबल हैं। कल रात को इनकी ट्रीटमेंट शुरू की गई थी और जो लोकल अधिकारी हैं, वो ट्रीटमेंट के समय और सुबह भी हॉस्पिटल में थे। सुबह भी मेरी फिर से बात हुई और अभी वो सुदैव से वो सारे बच्चे स्टेबल हैं।

(अमरावती से माया डोलस की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, जिमी बॉय समेत 5 बेकरी के लाइसेंस निलंबित, ओवन और फ्रीजर में मिले कॉकरोच

चरस, नशीली गोलियां और 5 सर्जिकल ब्लेड ले जाते पकड़ा गया सिपाही; नागपुर सेंट्रल जेल में चौंकाने वाला कृत्य

Download IndiaTV App

Download VETO OTT App

© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886