Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News : गजरहिया में जन-विश्वास शिविर, कमिश्नर-कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सिंगरौली के गजरहिया में जन-विश्वास शिविर, कमिश्नर और कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं का समाधान किया।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 Sep 2026, 06:09 PM IST | 1 min read
JanVishwas
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली, 11 सितम्बर 2026।। सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र के गजरहिया में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कमिश्नर, कलेक्टर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत गन्नई के गजरहिया में जिलास्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में अधिकारियों ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सेवाओं एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ, सेवाओं की उपलब्धता और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई।

विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश और देवसर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 6 महाविद्यालय और संदीपनी विद्यालय संचालित हैं, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति हो रही है।

कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की स्थिति जानी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि संतोषजनक और वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा कि जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण किया जाए और योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

Advertisement

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाए गए, वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम शिशिर श्रीकृष्ण श्रीराम सहित कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Frequently Asked Questions

जन-विश्वास शिविर कहां लगा?

गजरहिया, ग्राम पंचायत गन्नई, देवसर (सिंगरौली) में।

शिविर का उद्देश्य क्या है?

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना और शिकायतों का समाधान करना।

कौन-कौन अधिकारी शामिल हुए?

कमिश्नर, कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

शिविर में क्या सुविधाएं मिलीं?

योजना जानकारी, आधार कार्ड, स्वास्थ्य जांच और शिकायत निवारण।

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT