Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

चिरंजीवी और नागा बाबू ने दिखाई दरियादिली, ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे रमेश के लिए आए आगे, 5 लाख की आर्थिक मदद

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Jul 2026, 12:37 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Aक

होम

वीडियो

भारत

विदेश

मनोरंजन

Advertisement

खेल

पैसा

राशिफल

धर्म

गैलरी

एक्सप्लेनर

हेल्थ

Hindi News

मनोरंजन

बॉलीवुड

चिरंजीवी और नागा बाबू ने दिखाई दरियादिली, ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे रमेश के लिए आए आगे, 5 लाख की आर्थिक मदद

चिरंजीवी और नागा बाबू ने दिखाई दरियादिली, ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे रमेश के लिए आए आगे, 5 लाख की आर्थिक मदद

 Written By: Himanshi Tiwari

@Himanshi200124

 Published : Jul 26, 2026 06:07 pm IST,
 Updated : Jul 26, 2026 06:07 pm IST

‘गब्बर सिंह’ एक्टर रमेश को ब्रेन स्ट्रोक आया और उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हेल्थ पर नजर रखी जा रही है। इस बुरे वक्त में चिरंजीवी और नागा बाबू ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

चिरंजीवी ने दिखाई दरियादिली
Image Source : X/@URSVAMSISHEKAR

पवन कल्याण की फिल्म ‘गब्बर सिंह’ में अपने रोल के लिए मशहूर एक्टर रमेश को ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी हो गई है। रमेश को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हेल्थ पर नजर रखी जा रही है। जब एक्टर की मेडिकल कंडीशन की खबर साउथ के सबसे मशहूर स्टार परिवार को मिली तो चिरंजीवी और नागा बाबू ने तुरंत उन्हें फाइनेंशियल मदद दी। सोशल मीडिया पर इस बाच की जानकारी उनकी टीम ने दो तस्वीरें शेयर कर दी है। यह पहली बार नहीं है, जब मेगास्टार पवन ने अपनी दरियादिली दिखाई। वे हर किसी की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

TV9 तेलुगु के अनुसार चिरंजीवी एक्टर रमेश की हेल्थ कंडीशन जानने के लिए अपोलो हॉस्पिटल के डॉ. सुब्बा रेड्डी के रेगुलर टच में हैं। परिवार को फाइनेंस में मदद करने के लिए एक्टर ने परिवार को 3 लाख का चेक दिया। फाइनेंशियल मदद के अलावा, चिरंजीवी ने राज्य सरकार की मेडिकल हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से मदद का भरोसा दिया। उनके भाई-एक्टर नागा बाबू ने भी परिवार को 2 लाख का चेक दिया, जिससे मेगा परिवार की तरफ से कुल 5 लाख का कंट्रीब्यूशन हुआ। चिरंजीवी ने रमेश के जल्दी ठीक होने की दुआ की और उम्मीद जताई कि वह आसानी से नॉर्मल जिंदगी में लौट आएंगे।

वामसी शेखर ने एक्टर्स की फोटोज शेयर की, जिसमें वे रमेश के परिवार के साथ चेक शेयर कर रहे हैं। ट्वीट में लिखा था, ‘मेगास्टार @KChiruTweets गारू ने गब्बर सिंह एक्टर रमेश के ब्रेन स्ट्रोक के बारे में जानने के बाद उनके इलाज के लिए 3 लाख दिए और हर मुमकिन मदद का भरोसा दिया। श्री @NagaBabuOffl गारू ने भी 2 लाख का योगदान दिया।’

डायरेक्टर हरीश शंकर, जिन्होंने रमेश के साथ गब्बर सिंह में काम किया था। वे एक्टर की हेल्थ के बारे में सुनने के बाद अपोलो हॉस्पिटल भी गए थे। उन्होंने रमेश के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हिम्मत दी। साथ ही उन्हें कुछ फाइनेंशियल मदद भी दी।

तेलुगु इंडस्ट्री में रमेश का डेब्यू पवन कल्याण की फिल्म गब्बर सिंह से हुआ, जो 2012 में रिलीज हुई थी। गब्बर सिंह साल 2012 में रिलीज हुई एक तेलुगु एक्शन कॉमेडी मूवी थी। इसे हरीश शंकर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में एक्टर पवन कल्याण और श्रुति हासन लीड रोल में थे। रमेश ने एक विलेन के गैंग मेंबर का रोल किया था, लेकिन वह जल्द ही अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और पुलिस स्टेशन में अंत्याक्षरी सीन में यादगार परफॉर्मेंस की वजह से फैंस के फेवरेट बन गए।

ये भी पढ़ें – चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज कोनिडेला की नई फिल्म का हुआ ऐलान, हॉरर-कॉमेडी ‘कोरियन कनकराजू’ से मचाएंगे धूम

सिनेमाई दुनिया में 47 साल से राज कर रहे चिरंजीवी, पुरानी तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

Latest Bollywood News

Download IndiaTV App

Download VETO OTT App

© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement