Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई”24 घंटे के अंदर हत्या के आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे”

Om Prakash Shah

Author | Updated: 14 Oct 2025, 06:01 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। मोरवा थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश किया है। आरोपी को चौपन (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया गया, जब वह फरार होने की फिराक में था।

जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर को सीईटीआई बस्ती की रहने वाली महिला कुसुम देवी (30 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि पड़ोसी अजय दास ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन मोरवा पुलिस ने अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोरवा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कीं।और लगातार खोजबीन एंव तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को चौपन स्टेशन के सामने से धर दबोचा। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त शब्बल बरामद किया गया।

मोरवा पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक सिंगरौली ने टीम को ₹10,000 नकद इनाम की घोषणा कर सम्मानित करने की घोषणा की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886