Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सासन चौकी: रास्ता रोककर वसूली और मारपीट करने वाले आरोपी दो महीने तक पुलिस से रहे बेखौफ, कार्रवाई पर उठे सवाल

Om Prakash Shah

Author | Updated: 08 Dec 2025, 08:53 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के थाना बैढ़न अंतर्गत चौकी सासन क्षेत्र में रास्ता रोककर अवैध टैक्स वसूली और मारपीट करने वाले आरोपी पूरे दो महीने तक खुलेआम घूमते रहे, लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई। इस देरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिले के सासन चौकी क्षेत्र अब अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि आधी रात चलती गाड़ियों को रोककर सड़क पर ही “वसूली” शुरू कर रहे हैं, और पुलिस दो महीने तक केवल फाइलों में ही कार्रवाई करती रहती है।  चौकी सासन क्षेत्र में हुआ यह मामला अब पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल 5 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1 बजे एक बोलेरो चालक से बदमाशों ने काम तिराहा पर जबरन बाइक अड़ा कर 10 हजार रुपये की मांग की। पैसा नहीं देने पर पीड़ित को गाड़ी से नीचे खींचकर बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद नामजद आरोपी पूरी जानकारी के साथ पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद थे, फिर भी वे खुलेआम घूमते रहे।

“अगर इसी तरह अपराधी खुलेआम सड़क पर वसूली करेंगे और पुलिस महीनों बाद हरकत में आएगी, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे?” दो महीने बाद 8 दिसंबर को आखिरकार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन सवाल यही है कि क्या यह गिरफ्तारी समय पर हुई? या फिर सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई?

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886