Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

प्रशासन की सख्त कार्रवाई: अमानक बीज मिलने पर सिंगरौली में चार विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Dec 2025, 10:56 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त व भरोसेमंद बीज उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान के तहत बाजार से लिए गए बीज नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट आने पर चार नमूने अमानक पाए गए।

किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे किसान समुदाय “राहत की बारिश” बता रहे हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खाद एवं बीज दुकानों में चलाए गए सघन जांच अभियान ने किसानों को मिलने वाले बीज की गुणवत्ता पर एक मजबूत सुरक्षा कवच तैयार किया है। प्रयोगशाला में परीक्षण के बाद चार नमूने अमानक पाए गए। लेकिन खास बात यह है कि प्रशासन ने इसे केवल कार्रवाई नहीं बल्कि किसानों के भविष्य की रक्षा के रूप में देखा। अमानक बीज बेचने वाले मेसर्स शाहवाल बीज भंडार, खुटार मेसर्स शाहू बीज भंडार, बैढ़न मेसर्स हैदराबाद बीज भंडार, बैढ़न श्याम बीज भंडार, टूसाखांड, बैढ़न के लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जिससे बाजार में मिलावटी बीजों की जगह विश्वसनीय, मानक और प्रमाणित बीजों का रास्ता और साफ हो गया है। इस कदम की खासियत यह भी है कि यह केवल जांच या दंडात्मक कार्रवाई नहीं, बल्कि किसानों के लिए एक सकारात्मक सुरक्षा अभियान है। प्रशासन ने सभी विक्रेताओं को सलाह दी है कि गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और किसानों के हाथों में केवल भरोसेमंद सामग्री ही पहुंचनी चाहिए।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886