Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

singrauli News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चरवाहा युवक सहित 8 बकरियों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 02 May 2023, 07:57 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र के रमडिहा में सोमवार की शाम करीब 4 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चरवाहा युवक सहित 8 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक ग्राम ठटरा निवासी नर्वदा पाल पिता देवधारी पाल उम्र 37 वर्ष अपनी बकरियों को रमडिहा गांव में चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ चमक गरज होने पर सभी बकरियां एक पेंड़ के नीचे पहुंच गयीं। अचानक आकाशीय बिजली पेंड़ पर गिरी और चरवाहा नर्वदा पाल तथा उसकी 8 बकरियां काल के गाल में समा गयीं।

इस विभत्स घटना को देखकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गयीं। घटना की सूचना गढ़वा पुलिस को दी गयी। जहां मौके से पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अन्त्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी रवाना कर दिया गया।

मृतक का व पता :

नर्वदा पाल पिता देवधारी पाल उम्र 37 वर्ष  ग्राम ठटरा निवासी एव् 8 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गयी।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886