Urjanchal Tiger
शनिवार, 22 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Singrauli में फर्जी सोना बेचने वाला ₹10 हजार का इनामी ठग गिरफ्तार !

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 19 Jun 2026, 08:12 AM IST | 1 min read
singrauli-jiawan-police-arrested-10000-rewarded-gold-fraud-mastermind
Share:
Advertisement

Singrauli News ।। Jiawan Police ने चर्चित Gold Fraud Case का खुलासा कर ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर लोगों से नकदी ठग ली थी। यह कार्रवाई MP Crime News में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सिंगरौली पुलिस ने किया सनसनीखेज लूट और ठगी का खुलासा

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं देवसर एसडीओपी डॉ. गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में Jiawan Police को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 फरवरी को हुई लूट और ठगी की वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना एवं ₹10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला MP Crime News में चर्चा का विषय बना हुआ है।

25 फरवरी को दर्ज हुई थी लूट की शिकायत

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी को जियावन थाना क्षेत्र में फरियादियों ने लूट की सूचना दी थी। मामला दर्ज कर Jiawan Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

जांच के दौरान घटना संदेहास्पद प्रतीत होने पर पुलिस ने फरियादियों से अलग-अलग पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

Advertisement

Gold Fraud Case: सस्ता सोना दिलाने का झांसा देकर की ठगी

जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला Gold Fraud Case से जुड़ा था। आरोपियों ने पीड़ितों को कम कीमत में सोना दिलाने का लालच दिया। भरोसा जीतने के लिए पहले उन्हें एक ज्वेलर्स की दुकान पर सोने का टुकड़ा दिखाकर उसकी जांच भी कराई गई।

इसके बाद 25 फरवरी को आरोपियों ने फरियादियों को झुरही के जंगल में बुलाया, उनसे नगद राशि ले ली और बिना सोना दिए मौके से फरार हो गए।

मुख्य मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Jiawan Police ने मामले में पहले ही आरोपी अनिल सिंह (निवासी कचनी, वैढ़न) और शिवमंगल सिंह (निवासी गनियारी) को हिरासत में ले लिया था।

आगे की कार्रवाई में पुलिस ने मामले के मुख्य मास्टरमाइंड एवं ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी बलवान पारधी (पिता इम्तियाज, उम्र 26 वर्ष, निवासी बूढ़ा, थाना रीठी, जिला कटनी) को गिरफ्तार कर लिया। इस के बाद पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Jiawan Police की कार्रवाई की हो रही सराहना

जियावन थाना प्रभारी उप निरीक्षक शेषनारायण दुबे, सहायक उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, आरक्षक सदन सहित थाना जियावन के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Jiawan Police की त्वरित कार्रवाई से Gold Fraud Case का खुलासा संभव हो सका। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना की है।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement