सिंगरौली के विंध्यनगर में मासूम बच्ची को टक्कर मारकर फरार हुए चालक को पुलिस ने 6 दिन की जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की गई।
विंध्यनगर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर की सुबह हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में सिंगरौली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था।
Also Read
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने स्वयं इसकी लगातार मॉनिटरिंग की और अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू कराई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार और थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और मैदानी स्तर पर सूक्ष्म जांच की।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
प्रारंभ में वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं होने के कारण जांच चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे करीब 250 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। कैमरा से कैमरा जोड़ते हुए वाहन की मूवमेंट ट्रैक की गई, जिसके बाद स्विफ्ट डिजायर कार (MP66ZH5944) की पहचान हुई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नकुल कुमार बियार, निवासी बीजपुर, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।
मामले में बच्ची की मृत्यु के आधार पर धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) का इजाफा किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
घटना कैसे हुई?
6 सितंबर सुबह 5:45–5:50 बजे के बीच बघेल पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक उदय करिहार सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





