Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली कलेक्टर ने प्राचार्यों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम, पढ़िए क्यों ?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 Aug 2025, 06:20 PM IST | 1 min read
Collector Chandra Shekhar Shukla, Scholarship Scheme, Pre Matric Scholarship, Post Matric Scholarship, Scheduled Caste Scholarship, School Principal, Pending Application, Education Department, District Education Officer
Share:
Advertisement

सिंगरौली : जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिए संचालित प्री-मैट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के कई छात्रवृत्ति आवेदन अब तक स्वीकृत नहीं हुए हैं, जिसके कारण पात्र छात्र समय पर योजना का लाभ नहीं पा रहे हैं। यह स्थिति शासन की महत्वाकांक्षी योजना के उद्देश्य के विपरीत है।

जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. सिंह ने बैठक में विद्यालयवार लंबित आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की। जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर ने प्राचार्यों को चेतावनी देते हुए कहा –

“एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित प्राचार्य का वेतन रोका जाएगा।”

बैठक में डीपीसी आर.एल. शुक्ला, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अखिलेश कुमार इवने सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में योग्य छात्र योजना के लाभ से वंचित न रहें और प्रक्रिया को पूरी गंभीरता व प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए।

Advertisement

मुख्य बातें

  • अनुसूचित जाति के छात्रों के कई आवेदन वर्षों से लंबित।
  • कलेक्टर ने एक सप्ताह में निवारण का निर्देश दिया।
  • समयसीमा का पालन न करने पर प्राचार्यों का वेतन रोके जाने की चेतावनी।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886