ब्यूरो ।। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी एवं उपायुक्त सहकारिता पी.के. मिश्रा द्वारा विकासखंड चितरंगी के बगदरा क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान बीछी एवं बगदरा का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
-
हितग्राहियों से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर उपस्थित पात्र हितग्राहियों से राशन वितरण व्यवस्था एवं खाद्यान्न प्राप्ति के संबंध में चर्चा की।
Also Read
हितग्राहियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अगस्त एवं सितंबर 2026 की राशन सामग्री एक साथ अगस्त माह में ही वितरित की जा रही है।
-
दुकानों के संचालन को लेकर निर्देश
अधिकारियों ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि
- दुकानें निर्धारित दिवस एवं समय पर नियमित रूप से खोली जाएं
- सभी पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार खाद्यान्न सामग्री वितरित की जाए
-
ई-केवाईसी पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उसे शीघ्रता से शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।
-
हितग्राहियों को दी जानकारी
मौके पर उपस्थित हितग्राहियों को ई-केवाईसी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
उन्हें समझाया गया कि वे उचित मूल्य दुकान पर उपलब्ध पीओएस मशीन के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, ताकि भविष्य में राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या न हो।




